Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज! तीन लाख रुपये की मांग, मारपीट व उत्पीड़न के आरोप एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट


बीसलपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकड़िया निवासी ठकुरी लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति की शादी 6 मार्च 2024 को थाना माधौटांडा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निवासी लालाराम के पुत्र अंकित उर्फ रामप्रताप के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति अंकित, ससुर लालाराम, सास प्रेमा देवी, ननद चंद्रकली, नंदोई रामसिंह व मामा जोरावर ने विवाहिता से मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पति शराब के नशे में प्रताड़ित करता था और गर्भपात कराने का भी दबाव बनाया गया।

पीड़िता को अक्टूबर 2025 में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह किसी तरह मायके पहुंची और पिता के साथ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर दियोरिया पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |