Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता! सर्वर समस्या के कारण एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को करना पड़ा इंतजार


बीसलपुर। नगर में रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को नगर की दोनों प्रमुख गैस एजेंसियों पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुक कराने और सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे, जिससे वहां लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान सर्वर और नेटवर्क की समस्या के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रमपुरा मार्ग स्थित राजमणि गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस बुकिंग कराने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन सर्वर धीमा होने के कारण बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित रही। कई उपभोक्ताओं को बार-बार प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो सकी, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई। एजेंसी की प्रबंधक सुनीता कुमारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण बुकिंग में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, रामलीला मेला मार्ग स्थित बीसलपुर गैस सर्विस पर भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां भी सर्वर की समस्या के कारण गैस कनेक्शन की बुकिंग धीमी गति से हो रही है। प्रबंधक विपुल अग्रवाल ने बताया कि नेटवर्क संबंधी दिक्कतों के चलते उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से गैस बुकिंग करने का प्रयास करें, जिससे एजेंसी पर भीड़ कम हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |