Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: नवोदय प्रवेश परीक्षा में कोचिंग सेंटर के चार बच्चों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर! लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के मार्गदर्शन में मिली सफलता


पीलीभीत।  लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर (रामप्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल, टाह पौटा) के चार होनहार विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

चयनित विद्यार्थियों में अंशी वर्मा (पुत्री नेमचंद वर्मा, टंडोला), सचिन राजपूत (पुत्र रीतराम, करीमगंज), दर्पिका चैधरी (पुत्री मनोज चैधरी, बल्देवपुर) एवं तनु (पुत्री राजकुमार, नवाबगंज) शामिल हैं।

इनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। संस्था से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।संस्था प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |