Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुरः छुटमलपुर फतेहपुर में बिना रायल्टी प्रशासन को चुनौती ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन का खेल फिर जोरो पर! चैकी मुज्फराबाद व पुलिस पिकैट फतेहपुर के सामने से गुजरती खनन से भरी ट्रक्टर ट्राली


छुटमलपुर ! क्षेत्र में इन दिनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध खनन का कारोबार फिर से जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मुख्य बाजार से दिन-रात बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ गुजर रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।गौरतलब है कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग खनन कार्य में नहीं किया जाएगा। आदेश के बाद कुछ महीनों तक इस पर रोक का असर भी दिखाई दिया, लेकिन अब फिर से वही पुराना खेल शुरू हो गया बिना रायल्टी के प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए सडको पर दौड रही बजरी के खनन से भरी ट्रक्टर ट्रोलिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि चैकी क्षेत्र मुज्फराबाद हो या फतेहपुर तिराहे पर बनी पुलिस पिकेट जिनके सामने से ये खनन के वाहन सरपट दौड रहे है आखिर इनको किसका संरक्षण मिला है जिन्हें ना ही तो शासन का डर है ना प्रशासन का जो पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खडा करते है आखिर पुलिस इन पर हाथ गेरने से और इनको बंद करने से क्यों बच रही है जो  में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है और भारी मात्रा में बजरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बाजार से होकर गुजर रही है। मुख्य बाजार में इन दिनों भारी भीड़ रहती है, ऐसे में बजरी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का गुजरना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। लोगों का यह भी कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल सवाल यह है कि स्थानीय प्रशासन इस अवैध खनन पर कब तक लगाम लगा पाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |