Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में के. जी. ओरिएंटेशन व रिजल्ट वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न! नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल, अभिभावकों ने किया उत्साहवर्धन


पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, टनकपुर स्थित  बुधवार को विद्यालय की दोनों शाखाओं के कक्षा के . जी .के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं वार्षिक परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या  पूजा छाबड़ा एवं प्रबंधक  देवेंद्र सिंह छाबड़ा सहित अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कक्षा के . जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा अपने विद्यालय अनुभव साझा करने पर कई अभिभावक भावुक भी नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की शिक्षिका साक्षी गोयल ने अभिभावकों को आगामी कक्षा 1 के पाठ्यक्रम एवं शैक्षिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर सहयोग और प्रोत्साहन देने के सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया, जबकि प्रबंधक  देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का बच्चा ही कल का भविष्य है।” कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप आकर्षक स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा 100 प्रतिशत पी.टी.एम. उपस्थिति वाले अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।परिणाम घोषणा में टनकपुर रोड शाखा की कक्षा के.जी. ब्लू में कुनाल मंडल प्रथम, सौम्य मौर्य द्वितीय एवं सौरभ साना तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा के.जी. रेड में आराध्या प्रथम, आश्वी जोहरी द्वितीय एवं आराध्या राणा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सुरभी कॉलोनी शाखा में अथर्व गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सौम्य सिंह यादव एवं अरीजीत पटेल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अक्षरा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के संचालन में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। टनकपुर रोड शाखा में आराध्या, आराध्या राणा, अनन्या एवं आरव ने एंकरिंग कर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जबकि भाषण प्रस्तुति में सौरभ, कुनाल, आराध्या एवं आश्वी ने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। सुरभी कॉलोनी शाखा में श्रेय सक्सेना, अरीजीत पटेल, सौम्य सिंह यादव एवं अनय ने संचालन किया, वहीं अद्विक पाठक, अंशिका शर्मा एवं आराधिता भारती ने भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की दोनों शाखाओं के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों और विद्यालय के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |