Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ छात्र


शुकुलबाजार/अमेठी। एसपी कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल इक्कताजपुर के मेधावी छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवगिरी निवासी रुद्र प्रताप,  पूजा सिंह एवं शिव कुमार सिंह  के पुत्र हैं ।रुद्र प्रताप ने 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए जिले में 97वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक शेषनाथ तिवारी एवं शिक्षक सुशील श्रीवास्तव, नेहा आर्या, आरती, खुशी ओझा, शिवानी, मुस्कान, शिवम् यादव, लक्ष्मी, निशा और शिवानी मौर्य सहित समस्त स्टाफ ने रुद्र प्रताप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |