Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः श्री शिवमहापुराण कथा में उमड़े शिवभक्त, भजन संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां! शिव का स्वरूप करूणामयी सर्वत्र कल्याणकारी-स्वामी सम्पूर्णानन्द


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड स्थित राधा मोहन मंदिर परिसर में हो रही श्री शिवमहापुराण कथा में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास प्रयागराज से पधारे स्वामी सम्पूर्णानंद जी महराज ने कहा कि भगवान शिव सम्पूर्ण जगत के कल्याणकारी स्वरूप के सृजनकर्ता हैं। उन्होने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान शिव की पूजा का प्रतिफल जीवन में आत्म संयम तथा विचारधारा को शुद्धिकरण भी प्रदान किया करता है। उन्होने कहा कि शिव की उपासना करने से मन को विकास से भी मुक्ति मिला करती है। स्वामी सम्पूर्णानंद जी ने बताया कि भगवान शंकर करूणामयी हैं। उन्होने कहा कि मन और भाव से शिव की पूजा के सहस्त्र सुखमय फल प्राप्त हुआ करते हैं। कथा के दौरान शिव-पार्वती भजन सुनकर भक्तों को आनन्दमय देखा गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी भी शनिवार को हो रही कथा में पहुंचे। सांसद प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की ओर से कथावाचक स्वामी सम्पूर्णानंद जी महराज का माल्यार्पण कर सम्मान किया। वहीं व्यासपीठ से सांसद प्रमोद तिवारी को लोकमंगल का महाप्रसाद प्रदान हुआ। संयोजक समाजसेवी रामलखन जायसवाल व मीरा जायसवाल ने देवाधिदेव महादेव की मंगल आरती उतारी। संचालन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चैहान ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, निरंजन प्रकाश तिवारी, बृजेन्द्रमणि मिश्र, शिवकुमार जायसवाल, रामजी जायसवाल, मोती लाल जायसवाल, ध्रुव नारायण मिश्र, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, विकास मिश्र, छोटेलाल सरोज, राकेश गुप्ता, राजकुमार मिश्र, जगदीश मिश्र, पवन शुक्ला, मनीष शुक्ला आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |