विंध्याचल/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में शनिवार को उप-निरीक्षक सुरेश चन्द्र द्विवेदी व उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से 02 अभियुक्तध्अभियुक्ता 1. शुभा देवी पत्नी स्व.अजय कुमार बिन्द निवासी बघेडा कला थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2.मिठ्ठू पुत्र स्व.रामबहादुर बिन्द निवासी धरमपुर थाना मेजा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से स्कूटी में रखा 15 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
