Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ईद पर नमाज अदा कर एक दूसरे को सौंपी मुबारकबाद, प्रशासन दिखा मुस्तैद


लालगंज/प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र में ईद उल फितर पर चारों तरफ खुशियों की चहक व सेवई की महक की रंगत दिखी। ईदगाहों पर सुबह नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद सौंपी। घरों में संेवई की मिठास के साथ इत्र की खुशबू के बीच दिन भर ईद की खुशियां देखी गयी। वहीं ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस व प्रशासन को भी पूरे दिन मुस्तैद देखा गया। स्थानीय नपं लालगंज बाजार में ईद के त्यौहार पर चांदतारा मस्जिद के पास ईद की मुबारकबाद में व्यापारियों को भी बढ़ चढकर शामिल होते देखा गया। लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से ईदगाहों व मस्जिदों पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के संयोजन में लगे पाण्डालों में मिठाई व पीने के पानी का सराहनीय बंदोबस्त भी दिखा। साफ सफाई का बंदोबस्त दुरूस्त रखने के लिए ईओ इन्द्र प्रताप को भी मशक्कत में देखा गया। इधर ईद को लेकर प्रशासनिक अमला भी मस्जिदों व ईदगाहों के साथ चैक तिराहे पर मुस्तैद नजर आया। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा सीओ आशुतोष मिश्र ने भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मशक्कत करते दिखे। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार खानापटटी ईदगाह पर नमाज को लेकर खुद फोर्स के साथ मुस्तैद नजर आये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |