Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सभासद पर घूस लेकर अपात्रों को आवास दिलाने का आरोप, डीएम से जांच की मांग! तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर आवास बनाने और फर्जी लाभ दिलाने का आरोप


बीसलपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 12 के सभासद पर आरोप है कि उन्होंने घूस लेकर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिलवाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता फिदा हुसैन ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता फिदा हुसैन पुत्र नसीर ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत की गाटा संख्या 183, जो कि तालाब के रूप में दर्ज है, उस पर अवैध कब्जा कराकर आवास बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घनश्यामपुर क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों से मोटी रकम लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से साठगांठ कर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया गया। आरोप के मुताबिक इतवारी, रामरईस पुत्र दुलारे और राम प्रकाश गुप्ता को भी इसी प्रकार लाभ दिलाया गया। वहीं इशरत जहां पत्नी सलीम शाह को पूर्व में आवास का लाभ मिलने के बावजूद दोबारा डीपीआर में शामिल कर उनके खाते में एक लाख रुपये की धनराशि भेजी गई, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जिन लोगों पर वर्ष 2021 में तालाब की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही सभासद की मां मैना पत्नी अशफाक को भी लाभ दिलाने का आरोप लगाया गया है। फिदा हुसैन ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और मामले को दबा दिया गया। अब उन्होंने 9 मार्च को पुनः जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |