Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः किसान मजदूर संगठन ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन! रसोइयों का मानदेय बढ़ाने, गांव को ब्लॉक परिवर्तन और पुल निर्माण की उठाई मांग


बीसलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें ग्रामीणों और श्रमिकों से जुड़ी अहम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।ज्ञापन में संगठन ने बताया कि प्रदेश के बेसिक विद्यालयों में लगभग 3.95 लाख रसोइयां कार्यरत हैं, जो बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 2000 रुपये प्रतिमाह (वह भी साल में 10 माह) का मानदेय दिया जा रहा है, जो अत्यंत कम और अन्यायपूर्ण है। संगठन ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर सम्मानजनक करने की मांग की।इसके अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण मांग में बीसलपुर से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव को वर्तमान में बिलसंडा ब्लॉक में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई। संगठन का कहना है कि बिलसंडा ब्लॉक की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस गांव को बीसलपुर ब्लॉक में शामिल किया जाना जनहित में आवश्यक है। ज्ञापन में तीसरी प्रमुख मांग के रूप में गुलेदा गौंटिया से जसकरनपुर दियोकलिया के बीच पुल निर्माण की मांग उठाई गई। संगठन ने बताया कि पुल के अभाव में बरसात के समय आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस दौरान आंदोलन प्रभारी प्रेम सागर पटेल, धर्मेन्द्र, सतीश कुमार, रामसिंह, राजेश सिंह, अमर सिंह, चित्रा देवी, रानी देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी, लज्जावती और विद्या देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |