Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: भक्ति गीतों के साथ सप्तदिवसीय शिविर का हुआ समापन


 जगदीशपुर /अमेठी। जगदीशपुर जायस रोड जगेसरगंज स्थित राजा कान्ह पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवायोजना की दोनों इकाइयों का चल रहा सप्तदिवसीय शिविर के छाठवें दिन रचनात्मक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ स्वयंसेवकों द्वारा साफ सफाई करके स्वच्छता पर जोर दिया गया इसी के साथ साथ गांवों में जाकर श्रमदान भी किया गया। शिविर के सातवें दिन भक्ति गीतों के साथ सप्तदिवसीय शिविर  समापन के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक डाक्टर सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में महापुरुषार्थ की व्याख्या करते हुए शिविरार्थियों को विस्तारपूर्वक  समझाया।इसी क्रम मे मीनाक्षी, पूजा,शिवानी,चांदनी, मानसी, आंचल सिंह आदि ने भक्तमय गीतों के साथ अपनी कला को प्रस्तुत किया। प्राचार्य डाक्टर वीरेश प्रताप सिंह ने शिविरार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुरूस्कृत किया। कर्यक्रम के संचालक डाक्टर चंद्र प्रकाश पांडेय रहे. इस अवसर पर डाक्टर सोहन सिंह, डाक्टर राजकरन सिंह, डाक्टर राधा रमन पांडेय, नीरज कुमार तिवारी,रमाशंकर तिवारी, उदयभान सिंह, अरूण प्रताप सिंह, रेनू पांडेय, दीप्ति, डाक्टर सुरेंद्र प्रताप तिवारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |