तिलोई: राष्ट्री विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी! डॉ. कृष्ण कुमार रावत ने किया मॉडल्स का अवलोकन, बच्चों ने दिखाए AI रोबोट
March 01, 2026
तिलोई/अमेठी! सिंहपुर क्षेत्र स्थित विद्याकलश विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न मॉडल्स का निर्माण किया।प्रदर्शनी का शुभारंभ राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के सहायक वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विद्यालय के बैंड दल ने डॉ. रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि डॉ रावत के साथ विद्यालय अध्यक्ष डॉ राम कल्प तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ जया त्रिपाठी और प्रबंधक डॉ आलोक तिवारी ने छात्रों द्वारा निर्मित मॉडल्स का अवलोकन किया। डॉ रावत ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम संयोजक सुरभि शुक्ल ने बताया कि छात्रों ने एआई रोबोट, स्मार्ट सिटी, हाइड्रोलिक ब्रिज, सुसाइड संकेतक, रेन वाटर डिटेक्टर और वाटर हार्वेस्टिंग जैसे मॉडल प्रदर्शित किए।बच्चों और अतिथियों के बीच रोबोट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, अतिथि, छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे।
