Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पिता की SUV लेकर निकला लड़का, कपल को मारी टक्कर, 10 दिन बाद पति की मौत


मुंबई के विद्दाविहार इलाके में सड़क हादसे के 10 दिन बाद एक पीड़ित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक स्कूटी में अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी थी। कार की टक्कर के बाद दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में एक स्पोर्ट यूटिलिटी गाड़ी ने एक 33 साल के आदमी के स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना के दस दिन बाद रविवार को स्कूटर सवार की मौत हो गई। गाड़ी कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ध्रुमल पटेल की पत्नी मीनल पटेल भी हादसे के समय स्कूटी में सवार थी। मीनल की हालत गंभीर है।

5 फरवरी को विद्याविहार इलाके में सोमैया कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार किआ सेल्टोस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। , कार को कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था। कार लड़के के पिता वलजी राजा भूषण की थी। अधिकारी ने बताया कि ध्रुमुल की मौत होने के बाद एफआईआर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इस मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है।'

नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ तिलक नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पिता पर एक नाबालिग को गाड़ी चलाने देने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मौके का मुआयना किया गया है और कार की स्पीड और एक्सीडेंट के हालात का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। आगे की जांच जारी है।

देश में पिछले कुछ समय में ऐसे हिट एंड रन के मामले बढ़े हैं, जिनमें आरोपी नाबालिग होता है। पुणे में हुई ऐसी ही घटना लंबे समय तक चर्चा में रही थी। इस मामले में भी आरोपी की उम्र 17 साल थी और अंत में उसे बरी कर दिया गया था। नाबालिग आरोपी ने शराब के नशे में दो लोगों को टक्कर मारी थी और दोनों की मौत हो गई थी। आरोपी को बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसके ब्लड सैंपल तक बदल दिए थे, लेकिन अब कई आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |