Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में 'गला घोटू गैंग' का खौफ! बीच सड़क से खींचकर दबाया युवक का गला और लूट लिए रुपये


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में गला घोटू गैंग के बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 10 फरवरी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानें कि ये पूरा मामला क्या है?

जान लें कि रविवार दोपहर 12 बजे को मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक देर रात अपने काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुनसान सड़क से गुजर रहा था। पहले से ही घात लगाए बैठे 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया।

इस दौरान, वे तीनों पीड़ित की जेब से रुपये निकाल लेते हैं। तभी एक कार वाला भी इन्हें देखकर कार रोक देता है। तो तीनों जल्दी-जल्दी पीड़ित की जेबें खंगालते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। पीड़ित लड़का जब तक अपने आपको संभालकर उठता है, तब तक लुटरे वहां से भाग जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |