सुलतानपुर: पुलिस की रात्रि गस्त की खुली पोल डाकखाने चैराहे पर बीती रात लाखों की चोरी
February 17, 2026
सुल्तानपुर। बीती रात डाकखाने चैराहे पर स्थित बैद्यनाथ एजेंसी पर चोरों ने लाखों रुपए का हाथ साफ कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तीन बजे के आसपास कर दुकान का शटर काटकर चोरों ने सामने के रास्ते से घुसे और दुकान में रखा कैश लाखों रुपए उड़ा ले गए चोरी की सूचना मिलते ही एजेंसी के प्रोपराइटर दिनेश मिश्रा दुकान पर पहुंचे सुबह होते ही दुकान पर पहुंचे लोगों ने बताया कि शटर को किनारे से कटकर दुकान के अंदर घुस गए और चोरी घटना को अंजाम दिया 200 मीटर की दूरी पर शाहगंज चैकी है और पुलिस अधीक्षक का कार्यालय लगभग 100 मीटर की दूरी पर है डाकखाना चैराहा बहुत व्यस्ततम इलाका है चैराहे पर सामने से शटर को काटकर दुकान के अंदर घुसकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी।
