Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने किया बन्धुआकला थाने का निरीक्षण


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मंगलवार को थाना बन्धुआकला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, हवालात, पुलिस मैस और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए पीड़िताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने और शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी की स्थिति की जानकारी ली गई। शराब, खनन व भू-माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने अपराध रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया। थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई। थाने में आने वाले लोगों के लिए स्वच्छ वातावरण, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ परिसर में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कराने के निर्देश क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |