अमेठी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतू रोड स्थित जिओ एजेंसी के सामने नाना-नानी लाइब्रेरी पुस्तकालय की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों को छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिर श्रीवास्तव एवं नंदलाल यादव उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है, और इसी भावना के साथ समाज में सेवा एवं सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही तथा सभी ने आयोजन की सराहना की। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
