Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रोवर्स-रेंजर्स ने सजाए टेंट, स्काउटिंग की गतिविधियों से सीखा नेतृत्व कौशल! पांच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भारत स्काउट-गाइड ध्वजारोहण के साथ हुआ। बी.पी. सिक्स व्यायाम एवं रेंजर्स टीम ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

शिविर के दौरान रोवर्स-रेंजर्स ने टेंट निर्माण, फूड प्लाजा की व्यवस्था, ब्रिज बनाना, खेलों के माध्यम से बौद्धिक कौशल विकास तथा बाह्य ज्ञान से जुड़ी स्काउटिंग गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर का संचालन कैंप रोवर लीडर डॉ. महेश बाबू एवं रेंजर्स लीडर प्रो. दरख़्शा अजहर के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |