आगरा। लायंस किलकारी जूनियर हाई स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बच्चों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत फूलों और मुस्कान के साथ किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि लायंस किलकारी जूनियर हाई स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए बच्चों के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
