आगरा। कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट शिविर (प्रथमध्द्वितीय सोपान) का समापन समारोह बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और सेवा भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर के दौरान स्काउट विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, टेंट लगाना, विभिन्न स्काउट्स क्लैप, फ्लैग होस्टिंग सहित सामाजिक सेवा से जुड़ी अनेक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन समारोह में विशेष अतिथियों के रूप में जिला स्काउट एंड गाइड्स चीफ कमिश्नर अनिल वशिष्ठ जी, विद्यालय प्रबंधक माननीय अमित अग्रवाल जी, प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी जी, उपप्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा जी तथा शिशु मंदिर कमला नगर के प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय जी उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट विद्यार्थियों को तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सेवा और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने शिविर की सफलता के लिए स्काउट प्रभारी शिवकांत लवानिया जी एवं सभी सहयोगी शिक्षकों एवं स्काउट मास्टर्स सुजीत कुमार मालोनिया, श राहुल चैधरी, विनय त्रिपाठी, विशाल जी, प्रशिक्षक आर्यन सैनी तथा ज्ञानेंद्र तिवारी जी का आभार व्यक्त किया। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव साबित हुआ।
