बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव संजय कुमार गोंड के निर्देशन में परालीगल वालेन्टियर्स (अधिकार मित्र) द्वारा 17 फरवरी 2026 को महर्षि बाल्मीकि विद्या मन्दिर बलिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय बलिया के तत्वावधान में मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के अनुक्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बताया गया कि दिनांक 22.02.2026 को गंगा बहुउद्देशीय, सभागार कलेक्ट्रेट परिसर बलिया में मेगाध् बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। आप सभी जन-सामान्य उक्त दिनांक को आयोजित होने वाले विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें।
उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के पी0एल0वी0 राजीव कुमार शास्त्री, राकेश कुमार कुशवाहा एवं धनन्जय कुमार शास्त्री द्वारा किया गया।
