मुसाफिरखानाः सिपाही का हुआ स्थानांतरण
February 04, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली में कल एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कन्नौजिया का स्थानांतरण जायस थाना के लिए होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित कोतवाली के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने चंदन कन्नौजिया को नई तैनाती के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि चंदन कन्नौजिया का कार्यकाल सराहनीय रहा है और उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया। विदाई समारोह के दौरान सहयोगियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया और भावुक माहौल में उन्हें शुभकामनाएं दीं।
