Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः माय युवा भारत के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


बलिया। माय युवा भारत बलिया के तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरनी, रसड़ा की टीम विजेता रही, जबकि बडसरी की टीम उपविजेता बनी। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रसड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पंदह की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में बेरूआरबारी की टीम प्रथम तथा पंदह की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में पिंटू चैहान ने प्रथम, विशाल यादव ने द्वितीय तथा राकेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में लक्ष्मी ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय एवं ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के आयोजक माय युवा भारत के उप निदेशक कपिल देव ने कहा कि खेल के माध्यम से आपसी समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला युवा अधिकारी दिनेश, नवीन सिंह, गुप्तेश्वर, वर्धन हिमांशु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में माय युवा भारत के उप निदेशक कपिल देव ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |