Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः चिकित्सक ने पत्रकार को दूसरे के फोन से दी,भद्दी-भद्दी गालियां


प्रतापगढ़। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ के एमओ डॉ. अजय गुप्ता पर आरोप है कि 2 फरवरी 26 दिन सोमवार की रात करीब 9.50 बजे अपनी मित्रमंडली के साथ अस्पताल के कमरे मे बैठकर देवेंद्र कुमार यादव उर्फ छोटू पुत्र मोती लाल यादव निवासी संग्रामगढ़ का मोबाइल फोन लेकर एक पत्रकार के मोबाइल फोन पर फोन करके पत्रकार को मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए धमकी दी।उक्त प्रकरण में पत्रकार ने तत्काल एसओ संग्रामगढ़ के सीयूजी मोबाइल पर  फोन कर सूचना दिया।मंगलवार की सुबह पत्रकार ने थाना संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी।उक्त मामले मे पत्रकार ने सीएचसी संग्रामगढ़ अधीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है,जिस पर अधीक्षक डॉ मनोज सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एमओ डॉ अजय गुप्ता को पीएचसी आर्रों तत्काल प्रभाव से संबद्ध करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।जांच कमेटी मे एमओ डॉ हेमन्त सिंह,एआरओ स्मिता पांडेय व बीपीएम परमात्मा प्रसाद तिवारी शामिल हैं जिन्हें चार कार्य दिवस मे निष्पक्षता पूर्ण जांच पड़ताल करके आख्या प्रस्तुत करनी है।तीन सदस्यीय जांच कमेटी के आख्या प्रस्तुत करने के उपरांत अन्य विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यहीं गौरतलब हो कि विवादित चिकित्सक डॉ अजय गुप्ता वर्ष 2021 में पीएचसी आर्रों के एमओ नियुक्त थे जिनके द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरती जाती थी और अक्सर गायब रहते थे जिस कारण एक पत्रकार ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने से नाराज डॉ अजय गुप्ता ने पत्रकार को 1 अक्टूबर 2021 को सीएचसी संग्रामगढ़ में पाने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट किया और राजनीतिक षड़यंत्र रचकर फर्जी मुकदमे मे फंसाकर पत्रकार को जेल भेजवा दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |