Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रितेश-जेनेलिया का खुलासा! फिल्में नहीं, रील्स देखकर पहचान रहे हैं लोग


बॉलीवुड के फेवरेट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट सर्विंग विद सानिया में नजर आए. बातचीत के दौरान सानिया ने रितेश से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर हर सोशल मीडिया यूजर रिलेट कर पाएंगे. सवाल था कि इंस्टाग्राम पर दोनों जिस तरह अपने रिश्ते का फन वर्जन दिखाते हैं उसमें रियल लाइफ और सोशल मीडिया के बीच बैलेंस कैसे बनाते हैं.

इस पर रितेश ने बताया कि ये सब कोविड के समय शुरू हुआ था. उस वक्त उन्होंने कुछ टिकटॉक वीडियो बनाए थे जो अचानक वायरल हो गए. लोगों ने उनसे कहा कि उस मुश्किल दौर में उनके वीडियो देखकर उन्हें हंसने का मौका मिला. वहीं जेनेलिया ने हंसते हुए कबूल किया कि शुरुआत में उन्हें रितेश का ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था और वो अक्सर कहती थीं कि वो हर वक्त फोन में ही लगे रहते हैं.

रितेश ने आगे बताया कि धीरे-धीरे जेनेलिया भी वीडियो में शामिल हो गईं और फिर दोनों ने मिलकर कपल रील्स बनानी शुरू कर दी. एक वीडियो से दूसरा वीडियो बनता गया और दोनों को एहसास हुआ कि लोग इन रील्स को कितना एंजॉय कर रहे हैं. रितेश बोले कि आज भी लोग उन्हें मिलते हैं और शिकायत करते हैं कि काफी समय से नई रील क्यों नहीं आई.

बातचीत में सानिया ने मजाक में कहा कि जो रील्स सबसे ज्यादा सोचकर बनाई जाती हैं वही सबसे ज्यादा फ्लॉप होती हैं. इस पर रितेश और जेनेलिया दोनों सहमत नजर आए. रितेश ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक रील बिना ज्यादा सोचे पोस्ट कर दी थी क्योंकि टाइम नहीं था और वही रील करीब 220 मिलियन व्यूज ले आई. दोनों का मानना है कि उनकी रील्स की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वो नेचुरल और फन होती हैं ज्यादातर तो बॉक्सर शॉर्ट्स और टी-शर्ट में ही शूट हो जाती हैं.

रितेश ने हंसते हुए ये भी कहा कि अब कई बार लोग उन्हें मिलकर कहते हैं की 'आपको देखकर बहुत अच्छा लगा' और जब वो पूछते हैं कि कौन सी फिल्म देखी तो जवाब मिलता है, 'फिल्म नहीं, रील्स देखी हैं.' रितेश ने मजाक में कहा कि अगर इतने लोग उनकी फिल्में देखने थिएटर पहुंच जाएं तो असली मजा आ जाएगा. आपको बता दें की रितेश जल्द ही अपनी बड़ी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे जिसे वो खुद डायरेक्ट भी कर रहे हैं. इसके अलावा 'मस्ती 4', 'धमाल 4' और 'हाउसफुल 5' जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी वो दिखाई देंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |