Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सीडीओ ने उप कृषि निदेशक व भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! अधिकारियों व कर्मियों को चेताया कि लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही


प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा कृषि भवन में स्थित उप कृषि निदेशक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक कार्यालय की उपस्थित पंजिका के अवलोकन में कुल 17 कर्मचारीध्कार्मिक का नाम अंकित पाया गया जिसमें आशुलिपिक विभा यादव मातृत्व अवकाश पर है, शेष कर्मचारी उपस्थित पाये गये, परन्तु कार्यालय में अवकाश पंजिका में संबधित कर्मचारी के अवकाश का विवरण अंकित नही पाया, जिसके संबधित पटल सहायक विजय कुमार सिंह को चेतावनी प्रदान की गयी तथा भविष्य में पुनरावृत्ति पाये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिये गये। गार्ड फाइल एवं वीडिंग रजिस्टर निरीक्षण के समय उपलब्ध नही कराया जा सका तथा कार्यालय में जागृति सिंह एवं प्रियंका पाण्डेय के मेज पर नेम पट्कि न पाये जाने पर उप कृषि निदेशक को चेतावनी प्रदान करते हुए 03 दिवस के अन्दर अनुपालन सुनिश्चित कराकर अवगत कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा संबधित कर्मचारियो द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों के संबध में जानकारी प्रदान की गयी तथा पत्रावली का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुराने अभिलेखो की वीडिंग की कार्यवाही न कराये जाने पर 07 दिवस के अन्दर कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 23 अगस्त को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशो के अनुपालन के संबंध में की गयी कार्यवाही के संबध में जानकारी प्रदान करने के उपरान्त यह पाया गया कि जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवनो का मूल्यांकन कराकर उनके निष्पादन हेतु नियमानुसार कार्यवाही तथा परिसर की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्री वाल निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रेषित किया जाय तथा बजट प्राप्त कर बाउण्ड्री वाल निर्माण कराया जाय। उप कृषि निदेशक द्वारा अभी तक उक्त के अनुपालन हेतु कार्यवाही पूर्ण न किये जाने पर 07 दिवस के अन्दर उक्त का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक द्वारा निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है। वरिष्ठ सहायक अजय सिंह के कक्ष में सफाई व्यवस्था ठीक पाये जाने तथा कक्ष में अभिलेख आदि व्यवस्थित तरीके से पाये जाने तथा संबधित कर्मचारी द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों के संबध में सही जानकारी उपलब्ध कराने पर सराहना की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वर्तमान में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य एवं कैम्प आयोजन की प्रगति समीक्षा की गयी जिसमें उनके द्वारा कृषि भवन में स्थापित वाररूम का निरीक्षण किया गया। फार्मर रजिस्ट्री की आपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर तत्काल प्रगति सुनिश्चित कराने तथा जिन विकास खण्डो में कैम्प के दौरान कम प्रगति हो रही उसमें आ रही समस्याओ की जानकारी करने तथा उनका निदान कराने के अतिरिक्त उन विकास खण्डो में लगे हुए कर्मचारियो के कार्यों का मूल्यांकन कर शिथिल प्रगति वाले कर्मचारियो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा कैम्प आयोजन के दौरान मृतक एवं अपात्र चिन्हित लाभार्थी की सूची तैयार उनका डाटा डिलीट कराने की कार्यवाही निरन्तर संपादित करने के निर्देश दिये गये।

भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कार्यालय की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें कुल 05 कर्मचारी का नाम अंकित पाया गया, अवर अभियन्ता आशीष कुमार यादव आकस्मिक अवकाश पर है, शेष कर्मचारी उपस्थित पाये गये। अवकाश पंजिका में अवकाश का अंकन पाया गया। गार्ड फाइल एवं वीडिंग रजिस्टर निरीक्षण के समय उपलब्ध नही कराया जा सका, संबधित पटल संजय कुमार को कारण बताओ निर्गत करने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करने पर नेम पट्टि लगी पायी गयी परन्तु खिड़िकियो पर गंदगी पाये जाने तथा जर्जर अवस्था में मेज पायी गयी। अवर अभियन्ता कक्ष में भी गंदगी पायी तथा अव्यवस्थित तरीके पाइप इत्यादि सामग्री रखी हुई पायी गयी। संबधित कर्मचारी को उक्त के संबध में चेतावनी प्रदान करने तथा तत्काल कक्ष को वयवस्थित कराने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में आलमारी सही तरीके से रखी हुई पायी परन्तु बाक्स में पुराने अभिलेख रखे जाने की जानकारी दी गयी, जिसकी वीडिंग की कार्यवाही न कराये जाने पर 07 दिवस के अन्दर कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में मिलेट्स व कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषको को चिन्हित कर उनका विवरण उपलब्ध कराने तथा उनके साथ 07 दिवस के अन्दर बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये गये, जिससे उन्हे प्रोत्सहित करने के साथ उनके माध्यम से जनपद के अन्य कृषको को भी उक्त कार्य करने हेतु प्रोत्साहित कर लाभान्वित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक को कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित कराने तथा कार्यालय के कर्मचारियो की उपस्थिति पंजिका प्रत्येक सप्ताह में 02 बार अवश्य चेक करने तथा विभागीय योजनाओ का नियमानुसार संचालन कराकर लक्ष्यो की समय से पूर्ति कराने एवं निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |