Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बाल विवाह मुक्त भारत, सुरक्षित बचपन, सशक्त! बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का सफल आयोजन


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना पुलिस लाइन एवं तरुण चेतना संस्थान प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम सेवापट्टी में “बाल विवाह मुक्त भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के प्रभारी संजय यादव ने  शनिवार को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इसी क्रम में तरुण चेतना संस्थान की निदेशक नसीम अंसारी ने भी शनिवार को बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि जागरूक समाज ही बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उपस्थिति लोगों आज रविवार को हादीहाल प्रतापगढ़ में होने राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी बताया गया। कार्यक्रम में तरुण चेतना के सह-निदेशक हकीम अंसारी, कांस्टेबल तौसीफ रजा, संदीप कुमार, हमारा बानो, रेखा पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाल विवाह को रोकने और समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में सार्थक प्रगति होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |