Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सैरपुर थाने के सामने हाइवे पर ट्रक की चपेट में आए वृद्ध की मौके हुई मौत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन सैरपुर थाना क्षेत्र सीतापुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 82 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना सैरपुर थाने के ठीक सामने हुई। सैरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीकेटी थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी रामचन्द्र मौर्य (82) गुरुवार करीब दो बजे साइकिल से बीकेटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सैरपुर थाने के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वही घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सैरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि अज्ञात ट्रक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। हादसे के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |