Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के लिए रैनबो प्री स्कूल की नई ब्रांच का भव्य उद्घाटन


लखनऊ। किसान पथ स्थित लोलाई में हर वर्ग के लिए सस्ती और बेहतर शिक्षा के विस्तार के लिए   रैनबो प्री स्कूल की नई ब्रांच का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ।स्कूल के इस प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है ।

नई शाखा का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि  प्रदीप मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि  उमा मिश्रा द्वारा रिबन काटकर किया गया।  इस अवसर पर पहली शाखा के बच्चे, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में विशेष रूप से  पुनीत दुबे, केशव सिंह, अखिलेश पाठक,अखिलेश गुप्ता ,आर.पी. यादव, संदेश पांडे , समाजसेवी शिवमंगल कश्यप जी सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और आनंद से भर गया। अभिभावकों ने विद्यालय की नई शाखा खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

इस अवसर पर  मीडिया से बात करते हुए प्रधानाचार्य  निगम राय ने  कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संस्कार युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

साथ ही इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर  सुजीत कुमार राय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास का अवसर मिलेगा। यह विद्यालय बच्चों के बेहतर विकास के साथ-साथ समाज को भी बेहतर बनाने के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना हम सब की जिम्मेदारी है इसी कड़ी में हम सब का प्रयास सभी साथियों और सहयोगियों के साथ लगातार हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |