Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः पुलिस अधीक्षक हाथरस व अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना चंदपा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये


हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना चंदपा क्षेत्र के मुख्य बाजारोंध्स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । पैदल गस्त के  दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा, चैकीध्हल्का प्रभारी आदि अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।  इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना चंदपा क्षेत्र के ग्राम चंदपा, नगला भुस तिराहा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया । पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारोंध्व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा सभी से त्यौहार होली के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सभी से होली व रमजान माह पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई ।  

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को इस दौरान आयोजित होने वाले सामूहिक कार्यक्रम स्थलों, संवेदनशील स्थानों, होटलों, मनोरंजन गृहों तथा विभिन्न धार्मिक स्थलोंध्मन्दिरों के आस-पास प्रभावी फुट पेट्रोलिंगध्फ्लैग मार्च करने हेतु निर्देशित किया गया । सभी को अपने दृ अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बाजारोंध्भीड़-भाड़ वाली जगह आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |