Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम का सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई सामान किया


लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण तथा उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया। 

जोन-7 के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आजाद मार्केट सी-ब्लॉक, विधायक जी वाली रोड, कुकरैल बंधा शक्तिनगर क्षेत्र तथा जेए धर्म कांटा कल्याणपुर के आसपास सड़कों एवं नाली-नालों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और अस्थायी ढांचों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 ठेलियां, 2 तराजू, 2 प्लास्टिक टेबल, 2 कुर्सियां तथा एक लोहे का काउंटर जब्त किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।यह कार्रवाई अधीक्षक विनय मौर्य, ईटीएफ टीम तथा टीम-296 की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |