Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: खरदहाई में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ! श्रद्धालुओ ने कलश यात्रा में भाग लेकर किया भागवत कथा का स्वागत


बीसलपुर। खरदहाई गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 1 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगा। कथा प्रारंभ से पहले विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जो ग्राम खरदहाई से बुहीता तक गई।

यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे। वृंदावन से पधारे आचार्य बलराम कृष्ण महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।आयोजन समिति के अनुसार कथा प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों के साथ सुनाई जाएगी और आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे। पूरे गांव में सात दिन तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |