Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः शिक्षक सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग संगठित होने का दिया संदेश! पुरानी पेंशन बहाली और अन्य समस्याओं पर जोर


बीसलपुर। उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक अपने हक और अधिकारों के लिए संगठित हों। उन्होंने नगर के रामलीला मेला मार्ग स्थित बंधन लान बारात घर में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य समस्याओं का समाधान संभव है।उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अपने आप को कमजोर न समझें बल्कि संगठन के माध्यम से अपनी ताकत बढ़ाएं। सम्मेलन का संचालन जिला अध्यक्ष दयाशंकर गंगवार ने किया।सम्मेलन में शिक्षामित्र संघ के प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री मुकेश सिह चैहान, ब्लॉक अध्यक्ष रामऔतार गंगवार, मुकेश अवस्थी, गजेंद्र प्रताप, अशोक कुमार, सौरभ सदन बाजपेई, मोईन अहमद, रामकिशोर, संदीप सुमन और तौफीक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |