Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


कन्नौज। शुक्रवार को कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हो गया जिसमें सभी पदाधिकारीयों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली गई। आपको बता दें कि गत दिनों पूर्व कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज का वार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया था जिसमें एडवोकेट रामेंद्र त्रिवेदी अध्यक्ष चुने गए और रामखिलावन यादव को महासचिव चुना गया था इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग पद पर अदील खान सुशील कुमार विजई हुए थे वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार यादव को चुना गया तथा सहसचिव पुस्तकालय के पद पर संजय दुबे ने जीत हासिल थी। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला जज नरेंद्र कुमार झा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अंकज मिश्रा अनुराग पांडे भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |