सुलतानपुरः सरेशाम सेल्समैन पर जानलेवा हमला, एक लाख से ज्यादा की लूट
February 13, 2026
सुल्तानपुर । शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव में सरेशाम बिस्कुट कंपनी के सेल्समैन पर हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। अराजकतत्वों ने सप्लाई देने पहुंचे सेल्समैन को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, 7-8 टांके लगे, जबकि हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया। मारपीट के बाद हमलावर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल को पहले सीएचसी भदैया और फिर हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं शिवगढ़ थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि लूट की घटना असत्य है। उनके अनुसार लाखीपुर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सेल्समैन के साथ मारपीट की गई है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
