प्रतापगढः सामाजिक साक्षरता का विकास कलम से
February 17, 2026
प्रतापगढ़। बाबागंज सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा स्थापित कलम बैंक के माध्यम से कलम प्रदान की गई छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षक ने कहा कि कल से बोर्ड परीक्षाएं हैं आप सब देश का भविष्य हो परीक्षा को सहजता और सरलता के साथ दे और तनाव रहित रहे प्रश्नों का अध्ययन करने के उपरांत सटीक उत्तर दें जिससे आपको अच्छे अंक प्राप्त हो सके और कहा की कलम ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें समाज में परिवर्तन लाने में शस्त्र का काम करता है इसकी ताकत से हम न सिर्फ स्वयं का बल्कि पूरे देश का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं शिक्षक द्वारा वर्ष 2018 से कलम बैंक की स्थापना की गई थी जिसमें अब तक उनके द्वारा 30000 से अधिक छात्र छात्रों और ऐसे लोगों को कलम प्रदान की गई जो पढ़ना चाहते हैं और समाज में अपना योगदान भी देना चाहते हैं सभी छात्राओं ने शिक्षक को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपकी उम्मीदों को पूरा करेंगे और परीक्षा के साथ ही समाज की उन्नति और प्रगति में अपना योगदान देंगे इस मौके पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पांडे सुनील मिश्रा चंद्रभान सिंह हरकेश बहादुर यादव आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।
