लखनऊ:सेना से रिटायर्ड जवान ने निजी कम्पनी के संचालक सहित सहयोगियों पर लगाया ठगी का आरोप
February 03, 2026
लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली मे एक सेना से रिटायर्ड जवान ने निजी कम्पनी के संचालक सहित सहयोगियों पर ठगी का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से फतेहपुर निवासी श्रीराम शुक्ल के अनुसार वह इंडियन आर्मी में रिटायर्ड कर्मचारी है और लखनऊ में पोस्टेड है। उन्होंने धारा ग्रीन इनफ्राटेच नामक कंपनी में जनवरी वर्ष 2024 से जून 2024 के बीच 58 लाख रुपये निवेश किए थे। आरोप है कि कंपनी के संचालक प्रशांत सोनी, अभिषेक और रिटायर्ड सूबेदार सुभाष ने उन्हें प्रति माह 7.5ः रिटर्न का वादा किया था और दो साल बाद डिपाजेट अमाउंट वापस करने की बात कही थी। लेकिन जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो कंपनी के लोगों ने टाल मटोल करने के बाद उन्हें धमकी देने लगे कि पैसे भूल जाओ वरना जान से मार दिया जाएगा। वही पीडित जवान श्रीराम शुक्ल ने बताया कि उन्होंने कंपनी के अकाउंट में 53 लाख रुपये, रवी सरोज के अकाउंट में 10.21 लाख रुपये, अभिषेक के अकाउंट में 15.57 लाख रुपये और शशि भूषण नाम के व्यक्ति के अकाउंट में 50 हजार रुपये जमा किए थे। जिसका कंपनी ने उन्हें कोई रिटर्न नहीं दिया है और उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे कम्पनी के संचालक प्रशांत सोनी सहित अशोशिएट रवि सरोज, रिटायर्ड सुबेदार सुभाष,अभिषेक, शशिभूषण के खिलाफ ठगी का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)