Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः मेगा शिविर मे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों के चेहरे पर खिली मुस्कान


कन्नौज। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे हरिप्रसाद प्रभारी जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरेन्द्र नाथ विशेष न्यायाधीश पाक्सों एक्ट ध् नोडल अधिकारी मेगाध्बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आशुतोष मोहन अग्निहोत्री जिलाधिकारी विनोद कुमार पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विपिन यादव सिविल जज (सी०डि०) रामकृपाल चैधरी मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारीध्नोडल अधिकारी मेगाध्बृहद विधिक सहायता डा0 स्वदेश गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य न्यायिक एवं प्रशासानिक अधिकारियों द्वारा पं0 सुन्दरलाल मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी०एस०एम० पी०जी० कालेज) मे माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर मेगाध्बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ कर आयोजन किया गया।

प्राधिकरण के सचिव श्रीमती स्नेहा द्वारा बताया गया कि इस मेगा शिविर उद्देश्य सरकार की योजनओं के लिये पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करना एवं आम जनमानस को सरकारी की योजनाओं से जोड़ना है। जो लोग किसी कारणवश पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है उनकी मदद की जायेगी। इसी क्रम मे मंचासीन अधिकारियों द्वारा सरकारी द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओ में संबंधित विभाग (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग महिला कल्याण विभाग व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं अद्यमशीलता विभाग चिकित्सा विभाग) द्वार चिन्हित किये गये पात्र लाभर्थियो को स्वीकृति पत्र प्रमाण पत्र टूल किट डेमो चेक एवं आयुष्मान कार्ड आदि से लाभन्वित किया गया तथा शिविर मे उपस्थित सभी लोगो से अपील कीगयी कि वे शासन की योजनाओं को लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने मे सक्रिय भूमिका निभाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |