कन्नौजः कार की टक्कर से युवक की हुई मौत
February 22, 2026
गुरसहायगंज/कन्नौज। क्षेत्र के ग्राम राजलामऊ निवासी पुष्पा देवी पत्नी सुशील द्वारा कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि विगत ग्यारह फरवरी की शाम उसके पति सुशील पुत्र सुखवासी लाल बाजार करके मामा होटल के निकट उतरे ही थे कि तभी गुरसहायगंज की ओर से आ रही एक कार के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके पति के जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उसके पति को परिजनों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
.jpg)