Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब मामपुर बाना स्थित एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में योगेश शुक्ला , विधायक ,बख्शी का तालाब, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी उत्सवपूर्ण बना दिया। गरिमामयी अतिथिगणो में विशिष्ट अतिथियों में गणेश रावत चेयरमैन बीकेटी,रामेन्द्र सिंह मोनू ब्लॉक प्रमुख,अरुण सिंह गप्पू पूर्व चेयरमैन, विनय प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, अरुण सिंह, डॉ रूबी राज सिन्हा ,नागेंद्र बहादुर सिंह थे। संस्थापक अनिल सिंह चैहान, चेयरमैन प्रवीण सिंह चैहान वाइस चेयरपर्सन हेमा सिंह चैहान, फाउंडर सरोज सिंह चैहान, प्रधानाचार्या प्रिया उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का विधिवत उद्घाटन योगेश शुक्ला ,संस्थापक अनिल सिंह चैहान एवं चेयरमैन प्रवीण सिंह चैहान द्वारा गुब्बारों को आकाश की ओर उड़ाकर समारोह का ल शुभारंभ हुआ। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का हृदयस्पर्शी स्वागत किया।मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियाँ में देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत कमांडोज मार्शल आर्ट शो, महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति, रामायण की भावार्थपूर्ण नृत्य रचना, कृष्ण लीला की रसिमयी झलक, बिहू नृत्य, बच्चों की हृदयस्पर्शी रेस तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को सम्मानित कर मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चेयरमैन प्रवीण सिंह चैहान ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सांस्कृतिक मूल्य पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या प्रिया उपाध्याय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की प्रगति, उपलब्धियाँ एवं भावी संकल्पों की जानकारी साझा की तथा सभी का कृतज्ञता ज्ञापित की। राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए यह भव्य समारोह सकारात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |