Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जल मिशन योजना के तहत भगौतीपुर गांव में नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों में नाराजगी! ग्रामीण बोले - अभी तक गांव में किसी घर में टोंटी नहीं लगी,पीनी तो दूर की बात है


लखनऊ। जल मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत भगौतीपुर में दो (2) वर्ष पहले पेयजल के नाम पर एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था।ओवरहेड टैंक अभी भी अधूरा है, सिर्फ बोरिंग करा कर छोड़ दिया गया है, गांव में सिर्फ पाइपलाइन तो 

बिछाई गई है, लेकिन घर घर पानी नहीं पहुंचा है।ग्राम पंचायत भगौतीपुर के निवासी कुलदीप रामचंद्र मौर्य बलराम अन्य लोगों ने बताया कि यहां की आबादी लगभग 5000 है, दो साल टंकी के निर्माण हुए हो गए हैं, लेकिन अभी सिर्फ पाइपलाइन डाली गई है, यह पाइपलाइन टंकी की बोरिंग से जोड़ी भी नहीं गई है। जिस घर घर पानी नहीं पहुंचा है। गांव में घरों के सामने टोटियां भी नहीं लगाई गई हैं। इस ग्राम पंचायत में दो मजरे भगौतीपुर भटेसुवा, अन्य मजरा है, नागरिकों का कहना है कि टंकी का निर्माण होने के बाद भी पानी की योजना सफल नहीं हो रही है। जहां शुद्ध पेयजल मिलने की आस जगी थी, लेकिन अभी तक यह योजना नागरिकों से कोसों दूर है। घर-घर पानी न पहुंचने से यहां ग्रामीणों में काफी नाराजगी हैं। भगौतीपुर के लोगों का कहना है कि अब बीकेटी तहसील दिवस में शिकायत करेंगें। गांव के कई ग्रामीणों ने हाथ उठाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जल मिशन योजना के तहत गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने का सपना, अभी भी कई ग्राम पंचायतों में अधूरा पड़ा हुआ है। जिले के अधिकारी अगर जांच करें तो हकीकत सामने आ जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |