Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न


कन्नौज। मंगलवार को बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एज वाइज मेजरिंग एफिशियंसी रिपोर्ट मोबाइल व आधार सत्यापन पोषण ट्रैकर पर डाटा अपडेट तथा अन्य पोषण संबंधी सभी प्रगति रिपोर्टों मे विभागीय कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक एवं समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम और पोषित बच्चों के प्रतिशत मे वृद्धि प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने सीडीपीओ जलालाबाद द्वारा पोषण वितरण मे प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने पर सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए तथा प्रभारी सीडीपीओध्मुख्य सेविका गुगरापुर द्वारा किसी भी विभागीय कार्यों मे कोई रूचि न लिए जाने पर मुख्य सेविका को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का सुचारू निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति मे कार्यवाही की जाएगी।        

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चैधरी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |