Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः निराश्रित गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला मे संरक्षित किया गया


कन्नौज। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार आवारा गोवंश की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निराश्रित गोवंश को संरक्षण करवाने के उद्देश्य से जनपद कन्नौज मे सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों मे अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत कन्नौज शहर मे अलग अलग क्षेत्रों से मंडी समिति एवं सरायमीरा के आसपास 4 गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला मे संरक्षित किया गया। उन्होंने बताया है कि आगे भी प्रतिदिन इसी प्रकार का अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाएगा। 

बताया है कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान मे रखते हुए चलाया गया। पकड़े गए सभी गोवंशों को नियमानुसार सुरक्षित वाहन के माध्यम से गोशाला भेजा गया है जहां उनके भोजन पानी एवं उपचार की समुचित व्यवस्था होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |