Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाशिवरात्रि पर पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, दो युवकों को भरे बाजार में मारी गई गोली


बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। रविवार को बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास की है। जहां चाय पीने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी।

दोनों युवकों को गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो आपस में दोनों दोस्त हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल से 2 अपराधी पहुंचे और स्कॉर्पियो पर सवार दोस्त पिंटू कुमार एवं बिट्टू कुमार पर गोलीबारी कर दी। गोली लगते ही वे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कोई खोखा नहीं बरामद किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मारने वाले अपराधी की पहचान अरमान एवं कारू के रूप में हुई है। एक साल पूर्व दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था और इसी विवाद के परिणाम स्वरुप रविवार को गोलीबारी की घटना हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |