मिर्जापुर: नवागत एसपी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था
February 07, 2026
मिर्जापुर। नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार की सुबह में विंध्याचल धाम में पहुंची। पुरानी वीआईपी मार्ग पर तीर्थ पुरोहित ने अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात गणेश द्वार होते हुए मां के चरणों में शीश झुकाकर ली आशीर्वाद प्राप्त कर जनपद मुख्यालय की ओर प्रस्थान कर ली। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा,सीओ लालगंज अमर बहादुर,थाना प्रभारी अविनाश राय,मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप, धाम चैकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
.jpg)