Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: मिलावट के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत घी एवं खाद्य तेल के नमूने संग्रहित


रामपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० के निर्देशानुसार आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिनांक 07 फरवरी 2026 को जनपद रामपुर में विशेष छापामार अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) अभिहित अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान जुलाई 2025 में संग्रहित श्री रूद्र ब्राण्ड घी का सर्विलांस नमूना अधोमानक पाए जाने के क्रम में आज शिव विहार, ज्वालानगर, रामपुर स्थित शगुन ट्रेडर्स के स्वामी श्री अजीत कुमार से श्री रूद्र ब्राण्ड घी के 02 विधि नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए।

इसी प्रकार सेलो ब्राण्ड रिफाइण्ड सोयाबीन आयल का नमूना असुरक्षित पाए जाने पर पुनः कार्यवाही के उद्देश्य से जनपद रामपुर स्थित विभिन्न खाद्य तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई, किन्तु जांच के दौरान उक्त ब्राण्ड का रिफाइण्ड सोयाबीन तेल कहीं उपलब्ध नहीं पाया गया।

विशेष अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, देवकान्त एवं श्री रामचन्द्र यादव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |