कन्नौजः युवक को मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
February 22, 2026
गुरसहायगंज /कन्नौज। क्षेत्र के ग्राम टिकैयापुरवा निवासी दीपू पुत्र मुलायम द्वारा कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि विगत बीस फरवरी को शाम रंजिश के चलते पड़ोस के ही रवि पुत्र दिनेश चंद्र शकुंतला देवी पत्नी दिनेश चंद्र आकांक्षा पुत्री दिनेश चंद्र उसके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे उसके द्वारा विरोध करने पर उक्तगणों ने लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.jpg)