Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से महापौर सुषमा खर्कवाल ने की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ। गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर ने शहर के विकास, जनहित से जुड़े कार्यों तथा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।महापौर ने कहा कि रक्षा मंत्री का सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |