लखनऊः बीकेटी विधायक ने धतिंगरा मार्ग तक सड़क चैड़ीकरण,सुदृढ़ीकरण कार्य का किया विधिवत भूमि पूजन शिलान्यास
February 02, 2026
लखनऊ । लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने क्षेत्र में अधिकांश सड़कों का चैड़ीकरण कार्य पूर्ण कराया है। वही उसी क्रम में सोमवार को आई.आई.एम. रोड स्थित यादव चैराहा से धतिंगरा मार्ग तक सड़क चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक योगेश शुक्ला ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग 12 करोड़ रुपये है। यह सड़क क्षेत्र के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी और आमजन को आवागमन में अत्यंत सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही मंडी परिषद की जो सड़के अभी शेष हैं, उनके निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव मेरे द्वारा भेजे जा चुके हैं। मेरा निरंतर प्रयास है कि शीघ्र ही उन सड़कों पर भी निर्माण कार्य प्रारंभ हो। इस अवसर पर पार्षद रामू कनौजिया,अमित यादव, संदीप यादव, बाबा राम सेवक, संजेश सिंह, बबलू तिवारी, अनुज सिंह, राहुल कृष्ण यादव, मधुर अवस्थी, हर्ष मिश्रा, रूप नारायण रावत अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
